Breaking News

सुलोचना सती एवं कुंभकर्ण वध की दिव्य लीला का भव्य मंचन किया

Spread the love

बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी, दिसौली गंज के मंच पर रविवार रात्रि मेघनाद वध, सुलोचना सती एवं कुंभकर्ण वध की दिव्य लीला का भव्य मंचन किया गया। मंच पर कलाकारों के जीवंत अभिनय, संवादों और भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों को भक्ति और भावनाओं के सागर में डुबो दिया।
राम की भूमिका में रामानंद तिवारी ने अपनी शांत, मर्यादित और करुणामयी शैली से भगवान श्रीराम के आदर्श स्वरूप को जीवंत कर दिया। लक्ष्मण की भूमिका में अन्नू सिंह ने वीरता और समर्पण का अद्भुत प्रदर्शन किया। मेघनाद बने त्रिभुवन शाह ने अपनी दमदार आवाज़ और प्रभावशाली अभिनय से रावण पुत्र के पराक्रम को सजीव कर दिखाया। सुलोचना के रूप में राजू ने भावुक संवादों के साथ पतिव्रता नारी का चरित्र अत्यंत प्रभावशाली ढंग से निभाया। वहीं कुंभकर्ण की भूमिका में गिरीश गुप्ता ने अपने संवाद और अभिव्यक्ति से मंच पर गूंज पैदा कर दी। पूरी रामलीला भक्तिरस, संगीत और मंच सज्जा से अलंकृत रही। दर्शक “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठे और कलाकारों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। मंच संचालन और व्यवस्था में आयोजन मंडल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!