Breaking News

किसान समिति के सचिव पर खाद के दाम ज्यादा वसूलने का गंभीर आरोप

Spread the love

संवाद दाता…. काजल मिश्र किसान समिति के सचिव पर खाद के दाम ज्यादा वसूलने का गंभीर आरोप

जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, शिकायतकर्ता ने जताई नाराज़गी

शाहजहाँपुर। खुदागंज क्षेत्र की किसान सेवा सहकारी समिति सथरापुर में किसानों के साथ अन्याय और लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम बमिहाना निवासी हृदयेश सिंह पुत्र शिवपाल सिंह ने समिति के सचिव संजीव सिंह पर आरोप लगाया है कि वे किसानों से डी.ए.पी. खाद की प्रति बोरी सौ ज्यादा वसूल रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र के कई किसान नाराज़ हैं और प्रशासन से कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

हृदयेश सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी आवेदन संख्या 92515200048897 है। साथ ही उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की जिसका संदर्भ संख्या 40015225049842 बताया गया है। शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने 17 सितम्बर को स्वयं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ए.डी.सी.ओ. सहायक विकास अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुँचे। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरा प्रार्थना पत्र ही मेरा बयान है। उनका कहना है कि उन्होंने पूरी सच्चाई अपने पत्र में लिख दी थी और प्रशासन को उसी के आधार पर कार्यवाही करनी चाहिए।

हृदयेश सिंह का आरोप है कि जांच के बाद भी अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके उलट सचिव संजीव सिंह ने उनके खिलाफ झूठी और पहले की तारीख की शिकायत थाना खुदागंज में दर्ज करा दी ताकि उन पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सचिव राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं और समझौते के लिए धमकाया जा रहा है।

प्रार्थी ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि समिति का कार्यालय और खाद गोदाम सचिव अपने निजी आवास पर चला रहे हैं, जिससे किसानों को हर बार खाद लेने के लिए सचिव के घर चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे किसानों को समय और पैसे दोनों की हानि हो रही है। कई बार किसान लंबी दूरी तय करके पहुँचते हैं परंतु उन्हें या तो खाद खत्म बता दी जाती है या ज्यादा दाम चुकाने के लिए मजबूर किया जाता है।

हृदयेश सिंह ने जिलाधिकारी से माँग की है कि सचिव के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसानों के साथ धोखाधड़ी न कर सके। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं, लेकिन इसी वर्ग को सबसे अधिक परेशान किया जा रहा है।

गाँव के अन्य किसानों ने भी नाम न छापने की शर्त पर बताया कि समिति में खाद वितरण को लेकर लंबे समय से अनियमितताएँ चल रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। किसानों का कहना है कि प्रशासन को अब सख्ती दिखानी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!