Breaking News

भाकियू चढूनी ने उठाई यूरिया, डीएपी की माँग

Spread the love

भाकियू चढूनी ने उठाई यूरिया, डीएपी की माँग

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की बैठक कैम्प कार्यालय पर हुई जिसमें बिजली, यूरिया एवं डीएपी की माँग को प्रमुखता के साथ उठाया गया।
भाकियू चढूनी के कैम्प कार्यालय पर जिला संगठन मंत्री बब्बू ख़ाँ ने कहा सेंटरों पर खाद के लिए मारामारी हो रही है। किसान कई घण्टे लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ घर वापस जा रहा है। किसानों की आवश्यकता अनुसार खाद किसी भी सेंटर पर उपलब्ध नहीं है। प्रशासन भी किसानों की माँग को पूरा करने में नाकाम है।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा बिजली कटौती से किसानों के साथ आम नागरिक भी दुःखी है। विधुत विभाग माँग अनुसार विधुत आपूर्ति देने में नाकाम साबित हो रहा है।
इस मौके पर कैम्प कार्यालय पर शरीफ़ अब्बासी, नूरुद्दीन, कल्लू, रजनेश उपाध्याय, अनीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …