मां भगवती के जागरण के साथ संपन्न हुआ रामलीला
बिल्सी। नगर के रामलीला ग्राउंड पर गोशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के मंच पर सोमवार की रात मां भगवती का विशाल जागरण नगर की संजीव खुशिया एंड पार्टी द्वारा आयोेजित किया गया। जिसमें भक्त मां की सुंदर भेटों पर जमकर झूमे। उसके बाद मां भगवती की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया। यहां सबसे पहले मंच पर का सुंदर दरबार को सजाया गया। उसके बाद हवन-यज्ञ कराया गया। जिसमें चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर समेत मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मां की ज्योति को प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद के कलाकारों द्वारा मां भगवती की सुंदर भेंट सुनाई गई। जिनपर मां भगवती के भक्त जमकर झूमे। यह सिलसिला रात 12 बजे तक चलता रहा। बीच-बीच में यहां कलाकारों ने कई सुंदर झांकियां भी पेश की। आज सुबह मां की आरती आयोजित की गई। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर प्रबंधक विनोद पालीवाल, अध्यक्ष उमेश बाबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजीत गूर्जर, मंत्री जितेंद्र कुमार, विवेक राठी, संजीव वाष्र्णेय, हरिओम राठौर आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat