Breaking News

वनवास काट कर अयोध्या लौटे श्रीराम का हुआ राज्यभिषेक

Spread the love

वनवास काट कर अयोध्या लौटे श्रीराम का हुआ राज्यभिषेक

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के मंच पर सोमवार की रात लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर और 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता के साथ अयोध्या पहुंचे। जहां अयोध्या नगरी को उनके स्वागत के लिए भव्य रुप से सजाया गया। अयोध्या लौटने पर वहां के लोगों ने पुष्प वर्षा और आरती उतार कर भगवान राम का स्वागत किया। लंका पर विजय के बाद अयोध्या लौटने पर राम और भरत के मिलन को देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। बाद में रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम का भव्य तरीके से लोगों ने राज्यभिषेक किया। मंचन के दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, प्रबंधक डॉ प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री शिशुपाल गुप्ता, जगदीश सक्सेना, अनुराग भूषण गुप्ता, मुनीश तिवारी, मुनेंद्र शर्मा, शैलेश शर्मा, सोवरन सिंह, अजय कुमार सक्सेना, जितेंद्र प्रजापति उर्फ अंगद, चौधरी जसवंत सिंह, वीरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ आगमन पर राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Spread the loveलखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं …

error: Content is protected !!