Breaking News

घरेलू कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी,हत्या का आरोप

Spread the love

घरेलू कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी,हत्या का आरोप
: मायका पक्ष बोला सोने की चैन और अंगूठी की खातिर प्रताड़ित कर रहे थे ससुरालीजन
बदायूं /गुरूवार को थाना जरीफनगर अंतर एक गावं में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने पर हडकंप मच गया/इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे मायका पक्ष ने हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है/पुलिस ने महिला के शव को सीलकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया हेतु जिला मुख्यालय भिजवाया/
गौरतलब होकि यह घटना गुरुवार की सुबह जरीफनगर थानान्तर्गत ग्राम बाजिदपुर से सामने आई जहाँ विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हुई है/बतादें कि ग्रामवासी पुष्पेन्द्र की 22 वर्षीया पत्नी विनीता का शव गुरुवार को फांसी पर लटका मिला था/प्रथम द्रष्टया मामला पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह का माना जा रहा है/बहरहाल विनीता की मौत की खबर मिलने पर ग्राम बरनी ढकपुरा(बिल्सी क्षेत्र) निवासी मायका पक्ष मौके पर पहुंच गया था/इसके तहत ज्ञात हुआ कि ग्रामवासी भुवनेश ने विनीता की शादी करीब पांच साल पहले बाजिदपुर निवासी पुष्पेन्द्र के साथ की थी/जीके दो बच्चे भी है/आरोप रहा कि ससुरालवाले दहेज के नाम पर सोने की चैन और अंगूठी की मांग कर रहे थे इसी को लेकर विवाहिता विनीता को प्रताड़ित किया जा रहा था/बीती रात भी पति-पत्नी के बीच कलह होना बताया गया है/प्रभारी निरीक्षण अश्वनी कुमार का इस मामले में कहना रहा आरोपों के मद्देनजर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है फ़िलहाल किसी तरह की तहरीर नही मिली है/कि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!