Breaking News

अब घंघौसी स्कूल से इन्वर्टर और बैटरी चुरा ले गए चोर

Spread the love

अब घंघौसी स्कूल से इन्वर्टर और बैटरी चुरा ले गए चोर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतौल के प्राथमिक स्कूल के बाद अब घंघौसी के प्राथमिक स्कूल को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। यहां भी कमरों के ताले तोड़कर चोर इन्वर्टर और दो बड़ी बैटरी चुराकर ले गए। जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रजभान सिंह ने बताया कि जैसे ही शुक्रवार की सुबह को स्कूल के मेन गेट ताला खोला तो पता चला कमरे के ताले टूटे पड़े है। साथ ही कमरा संख्या दो में लगा इन्वर्टर और दो बड़ी बैटरी गायब थी। दोनों की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। जिसके बाद उक्त घटना की सूचना स्कूल समिति के सदस्यों एवं पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरु कर दी है। इससे पहले क्षेत्र के गांव सिरतौल के प्राथमिक स्कूल का 15 अक्टूबर की रात चोरों ने ताला तोड़ कर गैस सिलेंडर को चुराकर ले गए। स्कूल में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से शिक्षकों में दहशत का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …