Breaking News

खेत से लौट रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर किया घायल

Spread the love

खेत से लौट रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर किया घायल

खैरी गांव में लगातार किसानों पर हमला बोल रहे है सांड़

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी में शुक्रवार की शाम खेत से घर लौट रहे एक किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने किसान को पटक पटक कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने आवारा सांड से किसान को बचाया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां किसान की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव खैरी निवासी धर्मवीर कश्यप पुत्र द्वारिका प्रसाद शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने सरसों के खेत की निराई करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजनौर-बदायूं हाइवे पर बनी पुलिया के निकट एक आवारा सांड ने पीछे से आकर उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। सांड ने कई बार उन्हें उठा कर जमीन पर पटका। वहां से गुजर रहे लोगों ने चीख पुकार सुनकर धर्मवीर को काफी मशक्कत के बाद उन्हे बचाया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार के लोगों का कहना है उनके पैर में करीब 45 टांके आए है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी छह अक्टूबर की शाम गंगासरन माहेश्वरी पुत्र भगवानदास को भी आवारा सांड ने हमला कर घायल कर दिया था। बावजूद इसके संबंधित विभाग के अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे है। गांव के लोगों ने आवारा सांडों को शीघ्र पकड़वा कर गौशाला में बंद कराए जाने की मांग डीएम से की है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!