Breaking News

बीआरसी केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। बीआरसी केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें अनमोल, खुशी, लल्लू सिंह, अनुज एवं कमल को पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के कुशल नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ पांच विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को गणित किट व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गणितीय ओलंपियाड केवल परीक्षा नहीं बल्कि विद्यार्थियों की तार्किक सोच, सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को परखने का अवसर है। गणित ओलंपियाड में चयनित अमन, अतुल, करण सिंह, अमित, चरण सिंह, विजय, सचिन, शिवकुमार, शीतल आदि विद्यार्थीयों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस अवसर पर मचिन मिश्रा, रानी, मनजीत सिंह, सौरभ, साहू सावेद्र, मुकेश, रतिराम शर्मा, चित्रा, रश्मि गुप्ता, हेमेंद्र सिंह, बबलू आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …