Breaking News

डी पॉल स्कूल में शनिवार को दीपावली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

बिसौली। डी पॉल स्कूल में शनिवार को दीपावली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कक्षा 7 की छात्रा अगरिया रस्तोगी ने स्कूल के प्रबंधक फादर मार्टिन बीसी को तथा कक्षा 5 की छात्रा आन्या ने प्रधानाचार्या सिस्टर जोशिता को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। उसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने दीपावली के उपलक्ष्य में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें एक नाटकीय प्रस्तुति के द्वारा छात्राओं ने ‘हरित दीपावाली’ मनाने की प्रेरणा प्रस्तुत की। कक्षा 8 की छात्रा अनन्या योग तथा किंजल की अगुवाई में एक ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया। कक्षा 8 की छात्रा आराध्या योग के द्वारा दीपावली के उपलक्ष में अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया गया। उसके उपरांत डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर मार्टिन बीसी ने सभी छात्राओं एवं उनके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और दीपावली के महत्व से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण के अनुकूल ‘ग्रीन दीपावली’ मनाने और पटाखों का उपयोग न करने का संदेश दिया। इसके साथ ही स्कूल के रेड हाउस, ग्रीन, ब्लू और एलो हाउस के बीच रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सभी छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अनेक प्रकार की रंगोलियां बनाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!