Breaking News

आकर्षक बोर्ड सजावट एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में गंगा हाउस, यमुना हाउस, ध्रुव हाउस और प्रह्लाद हाउस द्वारा दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, बाल दिवस और गुरु नानक जयंती विषय पर आकर्षक बोर्ड सजावट एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज आरोमा, प्रिया, कविता और श्वेता, विनिता, पारुल, गौरी, रीता, गुंजन, मेघा, कृति, सुंदरी, सिम्मी, शालू, शालिनी, गायत्री आदि के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अत्यंत सुंदर बोर्ड और रंगोलियां तैयार कीं। प्रतियोगिता में छात्रों रेनू, गौरी, कनिका, अक्षरा, आस्था, अग्रिमा, प्रियांशी, मोनिका, अंशिका, कोमल, अर्जुन, अनिका, काव्या, अविका, वाणी, नव्या, वंशिका, मानसी, आशि, तन्या, योगिता, आराध्या, सपना, परिस्मिता, मधु, राधिका, काव्या, खुशी आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता से सभी को प्रभावित किया। एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बावेजा के मार्गदर्शन में पूरे विद्यालय को विद्यार्थियों की कला एवं क्राफ्ट से सजाया गया। परिणामस्वरूप बोर्ड सजावट प्रतियोगिता में गंगा हाउस प्रथम, यमुना द्वितीय तथा प्रह्लाद व ध्रुव तृतीय स्थान पर रहे, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में गंगा हाउस और प्रह्लाद हाउस संयुक्त रूप से प्रथम, तथा यमुना हाउस और ध्रुव हाउस संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्राचार्या मीनू बत्रा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह, समर्पण और लगन से प्रतियोगिता को सफल बनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!