Breaking News

बदायूं पालिकाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री के साथ दीपावली पर 379 कर्मचारियों को 23.62 लाख बोनस बांटा

Spread the love

बदायूं पालिकाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री के साथ दीपावली पर 379 कर्मचारियों को 23.62 लाख बोनस बांटा

दीपावली बोनस और मिष्ठान मिलते ही सभी कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिले, आभार जताया

दीपावली पर बिजली आपूर्ति वाधित होने पर जनरेटर से पेयजलापूर्ति होगी

विशेष सफाई अभियान को शहर दो जोन में बांटा गया,शहर स्वच्छ -सुंदर बनाने की कवायद

पूर्व मंत्री ने पालिकाध्यक्ष के साथ सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बोनस की परंपरा शुरू की,चेयरमैन फात्मा रजा ने आगे बढ़ाई

पूर्व मंत्री के आग्रह पर पालिकाध्यक्ष ने बाल्मीकि जयंती पर बोनस की घोषणा की थी

बदायूं। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा के साथ दीपावली पर सामान्य कर्मचारियों व सफाई कर्मियों को बोनस और मिष्ठान बांटा। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दीपावली पर कर्मचारियों को बोनस वितरण की परंपरा शुरू की थी। इसे पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बदस्तूर जारी रखा है। आपको बता दे कि बाल्मीकि जयंती पर पूर्व मंत्री के आग्रह पर पालिकाध्यक्ष ने बोनस वितरण की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत आज कर्मचारियों को बोनस वितरण किया गया है।
379 कर्मचारियों को बोनस में 23 लाख 62 हजार 606 रुपये, दैनिक वेतन भोगी/बैकलॉक और सफाई कर्मचारियों को 16 लाख 92 हजार 656 रुपये, 39 संविदा सफाईकर्मियों को 48 हजार 230 रुपये साथ ही 90 सामान्य कर्मचारियों को 6 लाख 21 हजार 720 रुपये दिए गए। इस प्रकार कुल 379 कर्मचारियों को 23 लाख 62 हजार 606 रुपये का भुगतान किया गया है।
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि उनकी हमेशा से मंशा रही है प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान रहे। सभी सुखी और खुश रहे। उन्होंने कहा वह और पालिकाध्यक्ष नगर पालिका के प्रत्येक कर्मचारी को अपने परिवार का सदस्य मानती है। पालिका कर्मियो की खुशी में उनकी खुशी है। दीपावली और भैयादूज बड़े त्यौहार होते है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह त्यौहार पर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए। अन्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि दीपावली और भैयादूज पर सभी शहरवासियों को पेयजलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त सुविधा मिले।
पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा से पटकों का पर्व दीपावली पर कर्मचारियों को बोनस दिया । कहा कि सभी कर्मचारी नगर पालिका के परिवार हैं। वह वेतन,एरियर, बोनस, ग्रेजुटी पर ही निर्भर है। उनके बिना शहर का विकास नहीं हो सकता। कहा कि शहर को दो जोन में बांटकर साफ-सफाई कराई जाएगी।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली पर्व पर पूरे शहर में पानी और सफाई की बेहतर व्यवस्था रखी जाएगी। उन्होंने पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दीपावली के पर्व पर शहर के समस्त वार्डों में पानी और सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए, दीपावली पर किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि दीपावली पर बिजली आपूर्ति वाधित होने पर जनरेटर से पेयजलापूर्ति होगी।
सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले बाजारों को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई की व्यवस्था कराएं। उन्होंने कहा कि ट्यूबबैलों की चेकिंग जारी है यदि दीपावली पर किसी भी मोहल्ले में पानी की दिक्कत आई और चेकिंग के दौरान कोई पम्प ऑपरेटर गायब मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी । सुबह पांच से शाम छह बजे तक स्ट्रीट लाइट की मरम्मत होगी। सफाई मजदूर संघध्स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष को सम्मानित किया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, जलकल अभियन्ता नितिन सक्सेना, सभासद ग्रीश शुक्ला, अनवर खां, भागदेवी, भूदेवी चंदेल, प्रेमलता सिंह, ममता, राजीव नारायण रायजादा, मोहम्मद अनवर, मनोज, नेवद, मुकेश कुमार साहू, मुशाहिद, रवि बाबू, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तैय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, अवर अभियंता सूर्य प्रताप सिंह, लेखाकार लवी कुमार, कार्यलय अधीक्षक खालिद अली खां, कर निर्धारण अधिकारी चन्द्र भूषण ,राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र, लिपिक नवेद इकबाल, मनोज सोनकर, सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल, नगर सचिव अरुण कुमार व स्वायत शासन संघ के अध्यक्ष सचिन सक्सेना, महामंत्री नारायण दत्त शर्मा एवं पालिका के समस्त सामान्य व सफाई कर्मचारी मौजूद थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!