Breaking News

मदर्स पब्लिक स्कूल बदायूं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव।

Spread the love

मदर्स पब्लिक स्कूल बदायूं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव।

उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल बदायूं में दीपावली का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और दियों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने दीपावली से संबंधित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और नाटक के माध्यम से सभी को इको फ्रैंडली दीवाली मनाने का संदेश दिया। विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, दीप सजावट प्रतियोगिता, तोरण बनाने की प्रतियोगिता आदि ने सभी का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं, बल्कि अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहते हुए सुरक्षित और प्रदूषण-रहित दीपावली मनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्या डॉ दीपशिखा पंत ने भी दीपावली पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी ।विद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं को और कर्मचारियों को उपहार भेंट किए गए, जिससे सभी के चेहरों पर खुशी झलक उठी। अंत में मिठाइयाँ बाँटी गईं और सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय का पूरा वातावरण आनंद और प्रकाश से भर गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …