Breaking News

बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के धनौली गांव में मामूली कहासुनी के बाद गाली गलौज का विरोध

Spread the love

बिल्सी: बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के धनौली गांव में मामूली कहासुनी के बाद गाली गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गाली गलौज करने से मना किया तभी गांव के दबंगों ने लाठी डंडों से घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं मामले की शिकायत बिल्सी थाना पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा यहां हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। धनौली निवासी कौशर अली ने आरोप लगाते हुए बताया उनकी गांव के लोगों से मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद उक्त लोग गाली गलौज करने लगे, उन्होंने गाली गलौज करने से मना किया इसी बात को लेकर उक्त लोगों ने लाठी डंडों से घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में कौशर अली, फात्मा, आशमा और फरवे आलम के गंभीर चोट आई है। आज बुधवार को क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया घायलों को अस्पताल भेजा गया है, प्रार्थना पत्र के आधार पर धनौली निवासी सरताज, सोयव, बिलाल और रुकसाना बेगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पूरे मामले में जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!