बदायूं जिले के बिल्सी नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली पर्व के बाद गोवर्धन पूजा की गई और अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। अन्नकूट प्रसाद में मौसमी सब्जियां का मिश्रण तैयार किया गया। सबसे पहले भक्तों ने पूजा अर्चना की और ठाकुर जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। बिल्सी नगर के भवन मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। शिव मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, पुलिया वाले बाबा मंदिर, गवा देवत, दुर्गा मंदिर समेत बेहटा गुसाई, खेरी, सतेती, हैबतपुर, सिरासोल, बेरमई बुजुर्ग, रायपुर, मुकईया, अगोल, नगला डल्लू समेत विभिन्न मंदिरों पर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी रविंद्र कुमार रवि ने बताया दीपावली पर्व के अगले दिन गोवर्धन का पर्व मनाया जाता है। और ठाकुर जी को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया जाता है। प्रसाद लेने के लिए लोगों की सभी जगह खासी भीड़ उमड़ी।
Budaun Amarprabhat