Breaking News

उत्साहपूर्वक गोवर्धन पूजा मनाई। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा अर्चना की गई

Spread the love

बिसौली। नगर व क्षेत्र में लोगों ने उत्साहपूर्वक गोवर्धन पूजा मनाई। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा अर्चना की गई और अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर लोगों ने बुधवार को घरों और प्रमुख मंदिरों में गोवर्धन महाराज का पारंपरिक पूजन धूमधाम से किया। इस पर्व पर भगवान कृष्ण को छप्पन भोग के प्रतीक, अन्नकूट का महाभोग लगाया गया। जिसके बाद जगह-जगह प्रसाद वितरण हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना की और फिर गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज के स्वरूप तैयार किया, उसके बाद भक्तों की पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …