Breaking News

सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत मारपीट की घटना होने पर अभियोग पंजीकृत कर 04 अभियुक्तगण को मय घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार

Spread the love

*थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत मारपीट की घटना होने पर अभियोग पंजीकृत कर 04 अभियुक्तगण को मय घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस के नेतृत्व में आज दिनाँक 22.10.2025 को मु0अ0स0-0528/2025 धारा- 191(2), 191(3), 190, 131, 109, 115(2), 352, 351(2), 324(4), 118(1), 309(5) BNS से संबंधित 04 अभि0गण 1- हर्षित गुप्ता उर्फ मटरू पुत्र अवधेश गुप्ता नि0 पवन वैकट हाल के पास DM रोड़ थाना सिविल लाईन बदायूँ 2- ऋषभ यादव पुत्र मुनेन्द्र सिंह यादव नि0 प्रकाश स्वीट के सामने गली मे रेलवे कालौनी ओवर ब्रिज के नीचे थाना सिविल लाईन बदायूँ 3-आदित्य यादव पुत्र विनोद कुमार यादव निवासी कृष्णा नगर नेकपुर थाना सिविल लाइन बदायूं 4- आयुष दीक्षित पुत्र प्रेमचन्द्र शर्मा निवासी वी 95 डीएम रोड थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ को मय घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

*घटना क्रम :* दिनांक 21.10.2025 की रात्रि 22.35 बजे थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत सन्तोष सिंह तिराहे के पास आदित्य यादव पुत्र विनोद निवासी नेकपुर व उसके साथियों द्वारा मयंक सक्सेना पुत्र अरविंद कुमार सक्सेना निवासी आदर्श नगर थाना सिविल लाइंस, बदायूँ के साथ गाली-गलौच व मारपीट की गयी, जिसमें बीच-बचाव करने आये गोपाल शर्मा (मण्डल अध्यक्ष भाजपा) पुत्र श्री बिहारीलाल शर्मा निवासी आदर्शनगर गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल गोपाल शर्मा को जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया । जिसके सम्बन्ध में मयंक सक्सेना की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइंस पर मु0अ0सं0 528/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/131/109/115(2)/ 352/351(2)/324(4)/118(1)/309(5) बीएनएस बनाम 1- आदित्य यादव उर्फ गोपाल पुत्र विनोद यादव निवासी नेकपुर थाना सिविल लाइंस,बदायूँ 2- हर्षित पुत्र अवधेश गुप्ता निवासी डीएम रोड सिविल लाइंस,बदायूँ 3- ऋषभ पुत्र मुनेन्द्र यादव निवासी ओवर ब्रिज के नीचे सिविल लाइंस,बदायूँ तथा 5-6 अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया ।

*1. गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक*–
• दिनाँक 22.10.2025 नेकपुर रेलवे फाटक के पास सब्जी की दुकान के पास थाना सिविल लाइंस क्षेत्र जनपद बदायूं ।

*2. गिरफ्तार किये गये अभि0गण का नाम –*
• 01 हर्षित गुप्ता उर्फ मटरू पुत्र अवधेश गुप्ता नि0 पवन वैकट हाल के पास DM रोड़ थाना सिविल लाईन बदायूँ
• 02 ऋषभ यादव पुत्र मुनेन्द्र सिंह यादव नि0 प्रकाश स्वीट के सामने गली मे रेलवे कालौनी ओवर ब्रिज के नीचे थाना सिविल लाईन बदायूँ
• 03 आदित्य यादव पुत्र विनोद कुमार यादव निवासी कृष्णा नगर नेकपुर थाना सिविल लाइन बदायूं
• 04 आयुष दीक्षित पुत्र प्रेमचन्द्र शर्मा निवासी वी 95 डीएम रोड थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करने का आह्वान

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल कादरचौक। असरासी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक …

error: Content is protected !!