Breaking News

माँ गौरी मंदिर हैवतपुर में हुआ अन्नकूट का प्रसाद वितरण

Spread the love

माँ गौरी मंदिर हैवतपुर में हुआ अन्नकूट का प्रसाद वितरण

बिल्सी | क्षेत्र के गांव हैबतपुर में स्थित प्रसिद्ध महागौरी मंदिर पर बुधवार की शाम को एक विशाल भंडारा का आयोजन किया गया | जिसमें माता रानी के भक्त द्वारा अन्नकूट की सब्जी, खीर और पूड़ी का प्रसाद तैयार हुआ | इसी के तहत माता रानी के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ आरती गई , उसके बाद अन्नकूट के प्रसाद से भोग लगाया गया, तत्पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया | मंदिर महंत रामवीर शर्मा एवं जितेंद्र सिंह ने बताया कि अन्नकूट का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व है और यह पर्व केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। अन्नकूट प्रसाद में कई प्रकार के अनाज और सब्जियों का प्रयोग किया जाता है, जो पोषण के दृष्टिकोण से शरीर को लाभकारी तत्व प्रदान करता है। पत्रकार देव ठाकुर ने कहा कि अन्नकूट का प्रसाद भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाता है, जिसमें कई प्रकार के अनाज, सब्जियां और अन्य व्यंजन शामिल होते हैं। यह पर्व भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र देवता के गर्व को चुनौती देने और प्रकृति के प्रति आदरभाव को दर्शाता है। इस शुभ अवसर पर अंशु सक्सेना, नरेंद्र मोहन आर्य, राहुल गुप्ता, श्याम बिहारी, नितेश सिंह, उमाशंकर पाठक, अभिषेक सिंह, देवेंद्र राठौर, राजू सिंह, चेतन गुप्ता, महीपाल सिंह, अजित तोमर, नन्नू गुप्ता, प्रिंस गुप्ता आदि का विशेष सहयोग था | संवाद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में संविलियन विद्यालय के तीन छात्र चयनित

Spread the loveबिसौली (संवाददाता गोविंद देवल)। नगर के संविलियन विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय आय …

error: Content is protected !!