Breaking News

बाइक सवार युवक को रौंदा, हुआ गंभीर रुप से घायल

Spread the love

बाइक सवार युवक को रौंदा, हुआ गंभीर रुप से घायल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर को बाइक से जा रहे एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल बुधवार की दोपहर अपनी बाइक से कुछ सामान खरीदने के बाद वापस गांव को जा रहा था। तभी गांव से पहले किसी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले घायल को स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं के लिए रेफर कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सास , ससुर के साथ मोटर साइकिल से घर वापस लौटते समय दो बाईकों की भिंडत में बहु घायल , सास – ससुर बाल बाल बचे

Spread the loveसास , ससुर के साथ मोटर साइकिल से घर वापस लौटते समय दो …

error: Content is protected !!