Breaking News

सड़क पर पड़ा लिंटर का मलबा हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले।

Spread the love

सहसवान: सड़क पर पड़ा लिंटर का मलबा हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। आधा दर्जन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मारपीट की घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में हुई। मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति के मकान का लिंटर खुल रहा था। लिंटर का मलबा सड़क पर पड़ा हुआ था। मलबा हटाने को लेकर पहले दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी और फिर लाठी डंडों से जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के राहुल, बाकुल, चंदर निवासी काजी मोहल्ला, दीपक, कीर्ति, राहुल निवासी मोहद्दीनपुर और दूसरे पक्ष के रोहित, टिंकू व सुशीला घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में एक पक्ष के दीपक ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। उसका कहना है कि वह रास्ते पर जा रहा था। रास्ते में एक मकान के लिंटर का मलबा पड़ा था। जब उसने इसे हटाने को कहा तो आरोपितों ने गालियां देते हुए मारपीट शुरु कर दी। बचाने का प्रयास करने पर परिवार के लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में दूसरे पक्ष ने शिकायती पत्र नहीं दिया था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, डकैती के रुपये, तमंचा और बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल …

error: Content is protected !!