Breaking News

एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी का प्रसव कराने के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नर्स पर रुपए लेने का आरोप

Spread the love

सहसवान: एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी का प्रसव कराने के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नर्स पर रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव तौफी नगला निवासी समाजसेवी तिलक सिंह का कहना है कि गुरुवार रात उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। आरोप है कि इस दौरान वहां तैनात नर्स ने उनसे एक हजार रुपए की मांग की। इसके बाद एक हजार रुपए और ले लिए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र प्रेषित कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी का कहना था शिकायत का । तत्काल प्रभाव से संबंधित नर्स को लेबर रूम से हटा दिया गया है। जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर दोषी पाए जाने पर विभागीय कारवाही कार्रवाही की जाएगी।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …