Breaking News

बीमार चल रहे एक व्यक्ति की गांव में दुकान चलाने वाले झोलाछाप से दवा लेने के बाद हालत बिगड़ गई।

Spread the love

सहसवान: बीमार चल रहे एक व्यक्ति की गांव में दुकान चलाने वाले झोलाछाप से दवा लेने के बाद हालत बिगड़ गई। स्वजन सीएचसी लाए, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अलैहदादपुर धोबई निवासी हरी सिंह की तबीयत खराब चल रही थी। रविवार को उन्होंने गांव में दुकान चलाने वाले एक झोलाछाप डाक्टर से दवा ली। इसके बाद उनकी हालत खराब होने लगी। उनके पुत्र संतोष और ग्रामीण उन्हें सीएचसी सहसवान लाए। यहां चिकित्सक ने हरी सिंह को मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त मैमो के आधार पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वजन द्वारा अभी तक कोई तहरीर नही दी गयी है। तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी। ग्रामीण की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!