Breaking News

स्व० महेंद्र तिवारी फाउंडेशन झांसी द्वारा द बेस्ट टीचर अवार्ड 2025 का आयोजन

Spread the love

सहसवान: स्व० महेंद्र तिवारी फाउंडेशन झांसी द्वारा द बेस्ट टीचर अवार्ड 2025 का आयोजन राजकीय संग्रहालय सभागार झांसी में किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 51 नवाचारी शिक्षकों में सम्मिलित दहगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जतकी की शिक्षिका रीति शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं नवोन्मेषी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उनके कार्यों से न केवल विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ी है, बल्कि शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत सिद्ध हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक राजू राणा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ केबी त्रिवेदी, रति वर्मा डीआईओएस झांसी शामिल रहे। समारोह का संयोजन डॉ अचल सिंह, साधना तिवारी एवं मृतुंजय तिवारी द्वारा किया गया। शिक्षकों ने इस सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों के लिए है जो बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!