बिल्सी: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विधानसभा यात्रा की रणनीति तय, भाजपा पदाधिकारियों ने की योजना बैठक
बिल्सी, 28 अक्टूबर 2025: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अभियान के तहत बिल्सी विधानसभा यात्रा की विस्तृत योजना तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों की बैठक मंडी समिति गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में सरदार पटेल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और यात्रा को भव्य रूप से सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि एवं बिल्सी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि यह यात्रा देश के एकीकरण के प्रतीक सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। विधायक श्री शाक्य ने यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में यात्रा की जिला संयोजक शिवम शंखधार एवं बिल्सी विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह चौहान ने प्रस्तावित कार्यक्रमों का विस्तार से जानकारी दी। चर्चा के दौरान यात्रा को गांव-गांव तक ले जाने, स्थानीय स्तर पर स्वागत समितियों का गठन तथा प्रचार सामग्री के वितरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि यह यात्रा न केवल सरदार पटेल के आदर्शों को जीवंत करेगी, बल्कि भाजपा के संगठनात्मक विस्तार को भी मजबूत करेगी।
यात्रा 13 नवंबर 2025 को प्रातः 9 बजे कुरऊ से प्रारंभ होकर शहजाद नगर तक पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न गांवों में रैलियां, सभाएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में विवेक राठी, धीरज पटेल, मुकेश पटेल, आनंद मिश्रा, अजय तोमर, राहुलदेव शाक्य, आदित्य महेश्वरी, केपी सिंह, मुनीश राघव, मोहित गुप्ता, सोनी सिंह, अजय प्रताप सिंह, प्रमोद गोस्वामी, प्रमोद तोमर, सूर्य प्रकाश देवल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Budaun Amarprabhat