Breaking News

शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के तत्त्वावधान में स्काउट भवन पर आयोजित भव्य शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Spread the love

बदायूं : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के तत्त्वावधान में स्काउट भवन पर आयोजित भव्य शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। विभिन्न जिलों से आए नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं के नवाचारों प्रस्तुतीकरण की सराहना की। बीएसए वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि शैक्षिक नवाचार कार्यशाला से शिक्षकों और बच्चों को नई तकनीकी से नित नया ज्ञान अर्जित करने की अद्भुत क्षमता मिलेगी। कार्यशाला में शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किये गए शैक्षिक नवाचारों को शिक्षण में लागू करें ताकि बच्चों को उनका लाभ मिल सके। डायट के उप प्राचार्य राकेश कुमार व प्रवक्ता अमित शर्मा ने शैक्षिक नवाचारों से बच्चों को मिलने वाले लाभ को देखते हुए कहा कि ऐसी कार्यशाला राज्य स्तर पर भी हो जिससे पूरे प्रदेश के बच्चे लाभान्वित हो सके। आने वाले समय में पूरे देश के बच्चे कार्यशालाओं से नया ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।
अतर्राष्ट्रीय कवयित्री डा.सोनरूपा विशाल ने एसोसिएशन द्वारा शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षण में यह पुस्तक उपयोगी सिद्ध होगी। भारत स्काउट गाइड संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश सक्सेना ने बच्चों के हित के लिए नवाचारों की सराहना की। राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त कृपाल सिंह और मोहम्मद असरार ने भी विचार व्यक्त किए। प्रस्तुतीकरण के बाद सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन विनीत सोलंकी ने किया। इस मौके पर उपेन्द्र राजम, संजीव शर्मा, जितेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, वीरेन्द्र सिंह, मनीष कुमार, सुधा मिश्रा, कंचन सक्सैना, अंजू शर्मा, लता पाल, ललिता, सीमा रानी, पारूल मोर्य, जीबन बाबू, चन्द्रमुखी, संध्या, शशीवाला , संतोष आदि दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!