Breaking News

लंबी कूद में सिरासौल जसा के अरुण, साहिबा ने मारी बाजी

Spread the love

लंबी कूद में सिरासौल जसा के अरुण, साहिबा ने मारी बाजी

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम

बिल्सी। अंबियापुर विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत सिरासौल जसा, सहसपुर और नगला तरऊ में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। प्राथमिक विद्यालय सिरासौल जसा, अंबियापुर के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक व जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने खेलकूद कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत पर्यवेक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने मां शारदा के विग्रह के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरासौल जसा के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिताओं में बालक, बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालकों की लंबी कूद प्रतिस्पर्धा में सिरासौल जसा के अरुण एवं बालिका वर्ग में साहिबा ने सबसे लंबी छलांग लगाई। 50 मीटर दौड़ में इमरान और बालिका वर्ग में साहिबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक और बालिकाओं की प्राथमिक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सिरासौल जसा की टीम विजय रही। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रगति प्रतियोगिताओं को निर्विघ्न संपन्न कराने में खेल अनुदेशक राजेश कुमार एवं शैलेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, अतुल शंखवार, वीरेंद्र कुमार, दीपांजलि शर्मा, मोहित चतुर्वेदी, राजीव दीक्षित, अवधेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …