Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Spread the love

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

सहसवान (बदायूं): सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रुस्तम टोला में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान हसीना बानो (50 वर्ष) पत्नी रागिब, निवासी मोहल्ला रुस्तम टोला के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों का कहना है कि मृतका का अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि हसीना बानो ने पूर्व में कई बार अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण …