Breaking News

अटेना, कटरा, पथरामई, भुंडी, बेहटी गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

अटेना, कटरा, पथरामई, भुंडी, बेहटी गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

कार्तिक माह की आखिरी पूर्णिमा पर बुधवार को अटेना, कटरा, पथरामई, भुंडी और बेहटी स्थित गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ हवन-पूजन कर दीपदान किया और भगवान शिव व भगवान विष्णु से आशीर्वाद मांगा।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने एसआई अरविंद कुमार व चौकी इंचार्जों सहित पुलिस टीम के साथ सभी घाटों का पूर्व निरीक्षण किया। गहरे जलस्तर वाले स्थानों पर बांस-बल्लियाँ लगवाई गईं और गोताखोरों की तैनाती से सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद श्री कालसेन बाबा पक्का पुल हनुमान मंदिर में मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाया। लोगों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन दिन भगवान शिव और विष्णु की कृपा विशेष रूप से प्राप्त होती है।

संपूर्ण मेला शांतिपूर्वक व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

युवाओं के मुद्दों को लेकर किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the loveलखनऊ/आजमगढ़। संसद मार्च के दौरान युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सोशलिस्ट किसान …

error: Content is protected !!