Breaking News

अनियंत्रित बस ने टेम्पो और दो बाइक में मारी टक्कर, चार घायल

Spread the love

अनियंत्रित बस ने टेम्पो और दो बाइक में मारी टक्कर, चार घायल

फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनेटा फाटक के पास बरेली से दिल्ली जा रही एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर टेम्पो और दो बाइकों से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से खिरका सीएचसी भेजा, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार बरेली से दिल्ली जा रही बस (UP 63 AT 8326) जैसे ही धनेटा फाटक के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस रोड किनारे खड़े सवारी भरे टेम्पो और दो बाइकों में जा घुसी। हादसे में थाना शाही के गांव सुखली निवासी उदित, गांव परतापुर निवासी मोरपाल, वीथम नौगमा निवासी बबलू, तथा थाना शीशगढ़ के गांव टिगड़ी निवासी टेम्पो चालक मो. हसन घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं, हालांकि परिजन बबलू और मोरपाल को आगे के उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले गए हैं।

टक्कर के दौरान पुलिस चेक पोस्ट का बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। हादसा सड़क किनारे होने से हाइवे पर जाम नहीं लगा और यातायात सामान्य बना रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!