Breaking News

तेज़ रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो लोग घायल

Spread the love

तेज़ रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो लोग घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। शुक्रवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।

रहेपुरा जागीर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र गुर्जन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे अपनी कार से पीलीभीत से गांव लौट रहे थे। जब वे झुमका तिराहा पार कर धन्तिया गांव के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई और करीब 50 मीटर तक हाईवे पर घिसटती चली गई। हादसे में बलविंदर सिंह और उनके चाचा गुरबख्श सिंह घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया और ट्रक व कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!