Breaking News

इंस्टाग्राम चैटिंग विवाद बना झगड़े का कारण, चाकू लगने से दो युवक घायल

Spread the love

इंस्टाग्राम चैटिंग विवाद बना झगड़े का कारण, चाकू लगने से दो युवक घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। शुक्रवार शाम इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान हुए कमेंट विवाद ने वास्तविक झगड़े का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। हाथापाई के दौरान चाकू चलने से दो युवक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के अभिषेक निवासी ठिरिया खेतल और अल्फेज़ निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी का दूसरे पक्ष के सुबहान से इंस्टाग्राम पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दिन में शुरू हुई कहासुनी शाम तक बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

इस दौरान हुई हाथापाई में चाकू चल गया, जिससे अभिषेक और अल्फेज़ के हाथ में चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …