Breaking News

मेला ककोड़ा में पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का समापन, नशा मुक्त भारत रैली रही आकर्षण का केंद्र

Spread the love

मेला ककोड़ा में पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का समापन, नशा मुक्त भारत रैली रही आकर्षण का केंद्र

ककोड़ा (बरेली)। मेला ककोड़ा में आयोजित पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर विभिन्न अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने ध्यान का अभ्यास किया। शिविर में कई जनपदों से आए प्रशिक्षकों ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास कराया।

शिविर प्रभारी अवनेश्वर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं ने ध्यान के दौरान अनुभव किया कि जैसे शरीर के लिए स्नान आवश्यक है, वैसे ही मन के स्नान (ध्यान) की भी आवश्यकता है।

इस वर्ष आयोजित नशा मुक्त भारत जन जागरूकता रैली ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। गंगा तट नशा मुक्ति से जुड़े नारों से गुंजायमान रहा।

शिविर के समापन पर प्रशिक्षक लखन सिंह ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने शिविर की सफलता में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया।

जोनल कोऑर्डिनेटर अनुज सक्सेना ने कहा कि संस्था के स्वयंसेवक समाज सेवा के लिए अपना समय पूरी तरह नि:शुल्क रूप से समर्पित करते हैं। वे अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के सभी मार्गदर्शक गृहस्थ जीवन जीते हुए भी आध्यात्मिक पथ प्रदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य दाजी के निर्देशन में यह कार्य 160 देशों


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!