Breaking News

बिसौली में दो दिवसीय मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन, 5.5 लाख की वसूली

Spread the love

बिसौली में दो दिवसीय मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन, 5.5 लाख की वसूली

बिसौली (बरेली)। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर शुक्रवार को दो दिवसीय मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया और इस दौरान साढ़े पांच लाख रुपए की वसूली की गई।

शिविर में सुबह से ही उपभोक्ता पहुंचने लगे। इस दौरान बिल संशोधन, खराब मीटर बदलना, नया मीटर लगवाना, बकाया बिलों का समाधान, नए कनेक्शन, बिल जमा करने संबंधी समस्या, लोड वृद्धि या घटाने जैसी विभिन्न समस्याओं को सुना गया।

उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। शिविर में 41 बिलों का निस्तारण, 5 उपभोक्ताओं के यहां खराब मीटर बदलना, और 61 बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाने की जानकारी मिली।

इस दौरान उपखंड अधिकारी आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, दिलीप सिंह, थान सिंह, गौरव सक्सेना, उमेश, नवीन, मोहसिन, जितेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …