अमर प्रभात, बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना अलापुर पुलिस ने रविवार को तीन शस्त्रधारी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तीन अदद तमंचे 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सभी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
1️⃣ अभियुक्त शबाब पुत्र नवाब दुल्हे
निवासी – वार्ड नं. 07, कस्बा व थाना अलापुर, जनपद बदायूं।
पुलिस ने अभियुक्त को एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
इस संबंध में मु.अ.सं. 347/2025, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त शबाब का आपराधिक इतिहास:
मु.अ.सं. 347/2025 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम थाना अलापुर।
मु.अ.सं. 524/2024 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना अलापुर।
मु.अ.सं. 531/2024 धारा 8/20 NDPS अधिनियम थाना अलापुर।
मु.अ.सं. 326/2024 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम थाना अलापुर।
2️⃣ अभियुक्त अनवर फैसल पुत्र मौ. असगर
निवासी – वार्ड नं. 07, कस्बा ककराला, थाना अलापुर, जनपद बदायूं।
पुलिस ने अभियुक्त को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
इस पर मु.अ.सं. 345/2025, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
3️⃣ अभियुक्त जुनैद पुत्र मुराद अली
निवासी – वार्ड नं. 10, कस्बा सखानू, थाना अलापुर, जनपद बदायूं।
पुलिस ने अभियुक्त को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
इस पर मु.अ.सं. 346/2025, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम दर्ज किया गया।
अभियुक्त जुनैद का आपराधिक इतिहास:
मु.अ.सं. 346/2025 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम थाना अलापुर बदायूं।
मु.अ.सं. 58/2023 धारा 34/406/411/420 आईपीसी थाना हैदरगढ़, बाराबंकी।
मु.अ.सं. 185/2023 धारा 34/406/411/413/420 आईपीसी थाना गगहा, गोरखपुर।
मु.अ.सं. 504/2023 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम थाना गगहा, गोरखपुर।
मु.अ.सं. 295/2019 धारा 323/326/498A/504/506 आईपीसी थाना मोहमदी, खीरी।
मु.अ.सं. 149/2024 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम थाना विधुना, औरैया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
(संवाददाता – अमर प्रभात)
Budaun Amarprabhat