Breaking News

उसहैत पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Spread the love

अमर प्रभात, बदायूं।
जनपद बदायूं में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उसहैत पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान लगातार संचालित है। इसी क्रम में आज दिनांक 09 नवंबर 2025 को थाना उसहैत पुलिस ने मु.अ.सं. 231/2025, धारा 191(2)/352/131 बीएनएसएस से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त इस प्रकार हैं –

1. निसारुद्दीन (उम्र 31 वर्ष) पुत्र ताहिरुद्दीन

2. रियाज (उम्र 25 वर्ष) पुत्र निहालुद्दीन

3. इमरान (उम्र 23 वर्ष) पुत्र निजामुद्दीन

4. गुलाम नबी (उम्र 24 वर्ष) पुत्र नवी रसूल
— सभी निवासी ग्राम सरेली, थाना उसहैत, जनपद बदायूं।

पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


(संवाददाता – अमर प्रभात)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!