Breaking News

बिल्सी। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन शिविर आयोजित, 23 महिलाओं की सफल नसबंदी

Spread the love

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर रविवार को परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 28 महिलाओं ने अपनी स्वेच्छा से नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें स्वास्थ्य टीम द्वारा 23 महिलाओं की सफल नसबंदी की गई।

इस अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से छोटे परिवार के महत्व और सुरक्षित जीवन शैली के बारे में जागरूक भी किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी पंजीकृत महिलाओं की पहले स्वास्थ्य जांच की गई, उसके बाद चिकित्सकों की टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक दंपती परिवार नियोजन के महत्व को समझे और अनियोजित जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण में सहयोग दें।

शिविर में महिला चिकित्सक डा. कादरा सुल्ताना, अमर वर्मा, अरविंद, स्टाफ नर्स मनीषा, दीपमाला, कुसुमलता, नीतू शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे और सफल संचालन में सहयोग दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सांसद आदित्य यादव ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Spread the loveसांसद आदित्य यादव ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए …

error: Content is protected !!