Breaking News

बिल्सी: 250 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, मां पूर्णागिरि धाम की ओर यात्रा

Spread the love

बिल्सी। नगर से रविवार को मां पूर्णागिरि धाम के लिए लगभग 250 श्रद्धालुओं का एक जत्था बड़े हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ। रवाना होने से पहले भक्तों ने ब्रह्मदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर माता पूर्णागिरि के जयकारे लगाए।

भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी दीपक चौहान और अन्य लोगों की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने बताया कि जत्था पूर्णागिरि धाम पहुंचकर माता रानी के दर्शन करेगा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेगा।

यात्रा में पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हैं। श्रद्धालु लौटते समय मां काली मंदिर पर एक विशाल भंडारा भी आयोजित करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …