Breaking News

बिहार चुनाव के बाद, अखिलेश यादव का प्रचार प्रसार अभियान अब उड़ीसा में

Spread the love

बिहार में चुनावी सक्रियता के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सीधे उड़ीसा पहुंचेंगे। वहां वे नौपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत हाती के समर्थन में प्रचार-प्रसार करेंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की यह चुनावी रणनीति “एकला चलो” के अंदाज में लगातार सक्रिय मोड में रहने की झलक देती है। इस अवसर पर वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और जनता के बीच सपा की नीतियों तथा उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाएंगे।

उड़ीसा राज्य में समाजवादी पार्टी के प्रभारी सुनील साजन पहले से ही प्रचार अभियान को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं, ताकि उम्मीदवार को अधिकतम जनसमर्थन मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!