देशभक्ति, सेवा और अनुशासन का संदेश लिए आरंभ हुआ वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
बदायूँ, (संवाददाता)। राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ में आज तीन दिवसीय रेंजर-रोवर वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने स्काउट-गाइड ध्वज फहराकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और उपस्थित रेंजर-रोवर सदस्यों को प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन केवल अनुशासन की शिक्षा नहीं देता, बल्कि यह जीवन में सेवा, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रबल बनाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में निस्वार्थ सेवा और समर्पण की भावना को अपनाएँ।
शिविर के प्रशिक्षक असरार अहमद ने स्काउट-गाइड संगठन के इतिहास, उद्देश्य और सामाजिक उत्तरदायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रेंजर-रोवर समाज में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के आदर्श उदाहरण बनते हैं।
रेंजर लीडर श्रीमती शशि प्रभा एवं डॉ. सरिता, तथा रोवर लीडर डॉ. प्रेमचंद एवं डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शिविरार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्य भावना पर प्रेरक विचार साझा किए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. सारिका, डॉ. रविन्द्र सिंह यादव, डॉ. बबीता यादव, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. पी. के. शर्मा, डॉ. सचिन, डॉ. प्रियंका, संजीव शाक्य तथा प्रमोद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने रेंजर-रोवर शिविर की गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।
शिविर के पहले दिन ध्वजारोहण, प्रतिज्ञा ग्रहण, परिचय सत्र और प्रेरक वक्तव्यों जैसी गतिविधियाँ सम्पन्न हुईं। आगामी दो दिनों तक शिविर में समाजसेवी, सांस्कृतिक एवं
Budaun Amarprabhat