Breaking News

सहसवान में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक — दो युवकों की दर्दनाक मौत

Spread the love

सहसवान (बदायूं), संवाददाता डॉ. राशिद अली खान:
सोमवार की शाम सहसवान क्षेत्र में दिल्ली–मेरठ राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा भारत ढाबे के पास शाम करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के फरार होने की खबर है। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!