Breaking News

रियोनाई में 1008 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

Spread the love

उघैती (संवाददाता)।
थाना क्षेत्र के ग्राम रियोनाई स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय 1008 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भी आस्था का सागर उमड़ पड़ा। भोर होते ही श्रद्धालुओं की टोलियां यज्ञ स्थल पहुंचने लगीं और पूरे दिन परिक्रमा पथ पर आस्था की परिधि घूमती रही। महिलाओं, पुरुषों और छोटे-छोटे बच्चों ने श्रद्धाभाव से यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर धर्मलाभ अर्जित किया।

सोमवार को विधिविधानपूर्वक यज्ञ मंडप की पूजा-अर्चना के बाद 1008 यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रज्वलित की। दिव्य नाम योग साधना संघ के संस्थापक अध्यक्ष अन्नत श्री विभूषित स्वामी दिव्यानन्द योगीराज की अध्यक्षता एवं गिरीश चंद्र शर्मा तथा पंडित मुनीष के निर्देशन में 151 ब्राह्मणों द्वारा वेदघोष के साथ आहुतियां अर्पित की गईं। मंत्रोच्चार से समूचा वातावरण लक्ष्मी-नारायणमय हो उठा।

आयोजक स्वामी दिव्यानंद योगीराज ने बताया कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण वे स्वयं कर रहे हैं ताकि किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सायं पांच से आठ बजे तक संत-महात्माओं के प्रवचन आयोजित हो रहे हैं, जिन्हें सुनने के लिए दूरदराज़ से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ स्थानीय कमेटी के सदस्य मुस्तैद रहे। इस अवसर पर *बलभद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!