Breaking News

मंदिर से आधा दर्जन पीतल की घंटे चोरी, ग्रामीणों में रोष

Spread the love

उघैती (संवाददाता)।
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव स्वरूपपुर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर को निशाना बनाते हुए वहां लटके लगभग आधा दर्जन पीतल के घंटे चोरी कर लिए। घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, स्वरूपपुर गांव में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर की देखरेख एटा जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बंदोली निवासी महंत राजू आनंद करते हैं। रविवार की रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और वहां लगे करीब 10 पीतल के घंटे उखाड़ ले गए। चोरी को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।

सुबह जब महंत राजू आनंद मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। सूचना पाते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थाना उघैती की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

महंत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!