Breaking News

पशुशाला में भीषण आग, एक लाख का चारा जलकर राख

Spread the love

उघैती (संवाददाता)।
थाना क्षेत्र के गांव खंडवा में सोमवार की शाम किसान रामकिशन की पशुशाला में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मवेशियों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई, लेकिन किसान का हजारों रुपये का नुकसान हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय पशुशाला से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई और पूरे शेड को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने पानी और बालू डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसान रामकिशन ने बताया कि आग में करीब एक लाख रुपये मूल्य का चारा जलकर राख हो गया। घटना से किसान का परिवार सदमे में है।

सूचना पर राजस्व विभाग को भी अवगत करा दिया गया है। लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!