Breaking News

ग्रामीणों की शिकायत पर अधिग्रहित कब्रिस्तान की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई

Spread the love

बिसौली (बदायूं): तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर सवगा में ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद प्रशासन ने कब्रिस्तान की अधिग्रहित भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया। शुक्रवार को नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया और विधिक कार्रवाई की।

सीमांकन के बावजूद नहीं हुई थी बाउंड्रीवॉल

जानकारी के अनुसार, गांव रसूलपुर में कब्रिस्तान की गाटा संख्या 39/0 दशमलव 310 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कर इसे काफी समय पहले ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया था। उस समय प्रधान व मुस्लिम समाज के लोगों को सूचित किया गया था कि स्थल की बाउंड्रीवॉल या तारबंदी कर लें, परंतु इस पर कोई कार्य नहीं किया गया।

ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

बाउंड्री न होने के कारण कुछ लोगों ने भूमि पर कब्जा कर लिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कई बार शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कब्रिस्तान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

प्रशासन ने दी जानकारी

नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर जाकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी व धार्मिक स्थलों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अमर प्रभात, प्रतिनिधि आईएम खान
बिसौली, जनपद बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …