बदायूं: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जनपद बदायूं के तत्वावधान में मंगलवार को दिल्ली में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने किया।
भामाशाह चौक से इंदिरा चौक तक मौन मार्च
कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह चौक से हुई, जहां सभी पदाधिकारी और सदस्य एकत्र हुए। इसके बाद मौन धारण करते हुए भामाशाह चौक से इंदिरा चौक तक शांति मार्च निकाला गया। अंत में सभी ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताओं ने जताया शोक
इस अवसर पर सदर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, कॉन्ट्रैक्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अमित पांडे, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू, युवा जिला अध्यक्ष राहुल रावत, युवा महामंत्री मयूर गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक राज महाजन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सभी वक्ताओं ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य मानवता के खिलाफ हैं, और समाज को एकजुट होकर शांति और सद्भाव का संदेश देना चाहिए।
अनेक व्यापारी व पदाधिकारी रहे उपस्थित
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्याम साहू, रवि चौहान, गोपाल शर्मा, रचित साहू, डॉ. शरद गुप्ता, अमित चौधरी, पंकज शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, अरविंद गुप्ता एडवोकेट, अखिलेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, शंकर सक्सेना, नितिन माहेश्वरी, राजीव वैश्य, अमित गांधी, केशव सपड़ा, सुरेश सिंह, स्वदेश सक्सेना, मनोज चंदेल, धर्मेंद्र साहू, पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई व्यापारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।
अमर प्रभात, प्रतिनिधि
बदायूं
—
Budaun Amarprabhat