Breaking News

कवयित्री व सोशल वर्कर साधना शर्मा को मिला “कभी कवि काव्य रश्मि सम्मान”

Spread the love

लखनऊ में जौनपुर की बेटी, ग्रेटर नोएडा निवासी कवयित्री व सोशल वर्कर साधना शर्मा को मिला “कभी कवि काव्य रश्मि सम्मान”

लखनऊ। मुंबई की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था कभी कवि द्वारा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान (निराला सभागार) लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जौनपुर की बेटी और ग्रेटर नोएडा निवासी कवयित्री एवं सोशल वर्कर साधना शर्मा को उनके प्रेरक साहित्य सृजन और उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति के लिए “कभी कवि काव्य रश्मि सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के आयोजक अनिल सुरेश मिश्र सहित कई साहित्यकारों, गणमान्य नागरिकों और श्रोताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। साधना शर्मा की नारी सशक्तिकरण पर आधारित रचना —
“गर सीता सी धीर हूं मैं, तो काली सी हुंकार भी हूं…”
को श्रोताओं ने खूब सराहा और जोरदार तालियों से स्वागत किया।

इस अवसर पर काव्याक्षरी द्वितीय संकलन का लोकार्पण एवं विमोचन भी किया गया। कवयित्री साधना शर्मा को यह सम्मान मिलने पर सीए संजय त्रिपाठी, श्यामजी त्रिपाठी, शिक्षिका कृष्णा, सोनिया, रिमझिम, लकी, हनी तथा जी.एस. वैली स्कूल के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम ने न सिर्फ साहित्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया, बल्कि समाज में नारी शक्ति के बढ़ते प्रभाव को भी सशक्त स्वर में अभिव्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी में सरसों के तेल में मिलावट का बड़ा खुलासा FSDA की कार्रवाई में 38 कंपनियों को नोटिस, उन्नाव और मुजफ्फरनगर में FIR दर्ज

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाने के तेल, खासकर सरसों …

error: Content is protected !!