Breaking News

छात्र-छात्राओं को मिली पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी, अपर पुलिस महानिदेशक एल.वी. एन्टनी देव कुमार ने किया संवाद

Spread the love

– पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुआ SPEL प्रोग्राम फेज-02, विद्यार्थियों को दी गई कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम व यातायात प्रबंधन की जानकारी

बदायूं, 13 नवम्बर।
पुलिस लाइन सभागार में Student Police Experiential Learning (SPEL) Programme Phase-02 के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रन्थ) उत्तर प्रदेश एल.वी. एन्टनी देव कुमार ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय बदायूं, गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय तथा गोविन्द बल्लभ पंत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी, नशा उन्मूलन, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि SPEL कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की संरचना, कार्यप्रणाली और सामाजिक उत्तरदायित्वों से इंटर्नशिप के रूप में जोड़ना है, ताकि उनमें संज्ञानात्मक एवं लोक कौशल का विकास हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी साझा किए तथा कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को शामिल करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख भारतीय न्याय संहिता, महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के कानूनी प्रावधानों, सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी भी प्रदान की गई। अंत में एल.वी. एन्टनी देव कुमार ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कुमार कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने छात्रों में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग के प्रति समझ को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!