Breaking News

रोटावेटर से दबाकर युवक की हत्या: दूसरा आरोपी शुभम गिरफ्तार

Spread the love

अमर प्रभात प्रतिनिधि, उसहैत (बदायूं)।
ग्राम पंचायत टिकाई पुख्ता के मजरा चेतराम नगला में कुछ दिन पूर्व रोटावेटर में फँसकर 20 वर्षीय ज्ञान सिंह की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी शुभम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राजवीर सिंह ने अपने बेटे की हत्या के आरोप में देवकली निवासी शुभम पुत्र नरेंद्र और चेतराम नगला निवासी भगवान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों ने साजिश के तहत खेत की बुआई के बहाने ज्ञान सिंह को ट्रैक्टर और रोटावेटर लेकर बुलाया और बाद में रोटावेटर से दबाकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर गांव में भारी भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले रविवार को आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं, पुलिस की टीम दूसरे आरोपी शुभम की तलाश में थी। गुरुवार सुबह करीब 8:40 बजे ककराला चौराहे से शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!