Breaking News

थाना प्रभारी ने 24 घंटे में बरामद किया लापता छात्र

Spread the love

उसहैत (अमर प्रभात प्रतिनिधि)।
उसहैत क्षेत्र के कस्बे में स्थित जूनियर हाईस्कूल का 14 वर्षीय छात्र पवन कुमार, जो बुधवार सुबह पढ़ने के लिए घर से निकला था, सकुशल बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सोरन का पुत्र पवन कुमार सुबह करीब 9 बजे घर से कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने के लिए गया था, लेकिन न तो स्कूल पहुँचा और न ही घर लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी, जिसके आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र की तलाश के लिए थाना स्तर पर टीमें गठित कीं। पुलिस ने परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की तथा संभावित ठिकानों पर तलाश अभियान चलाया।

पुलिस की सक्रियता से गुरुवार को 24 घंटे के भीतर गुमशुदा पवन कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिवत कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!