Breaking News

इस्लामनगर में लूट की फिराक में तीन शातिर गिरफ्तार, तमंचे-चाकू व चोरी की पीली धातु बरामद

Spread the love

इस्लामनगर/बदायूँ।
थाना इस्लामनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर अपराधियों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से इंट्रा पिकअप (छोटा हाथी), दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, नाजायज चाकू, हथौड़ी, प्लास, पेचकस, छैनी और चोरी की पांच पीली धातु की घंटे बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में की गई। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. सचिन, पुत्र स्वतन्त्रवीर, ग्राम पुरा, थाना बहजोई, जिला संभल

2. विजयवीर, पुत्र प्रेमसिंह, ग्राम मझोला, थाना बहजोई, जिला संभल

3. बबलू, पुत्र प्रेमपाल, ग्राम मझोला, थाना बहजोई, जिला संभल

बरामदगी का विवरण:

01 इंट्रा पिकअप (छोटा हाथी) रजि0 UP38AT0249

02 तमंचे 315 बोर

02 जिंदा कारतूस 315 बोर

01 नाजायज चाकू

हथौड़ी, प्लास, पेचकस, छैनी

चोरी की पांच पीली धातु की घंटे (एक बड़ा, चार छोटे)

आपराधिक इतिहास:

सचिन: मु.अ.सं. 325/2025 (धारा 312, 313 बीएनएस, आर्म्स एक्ट), मु.अ.सं. 220/2025 (धारा 303(2), 317(2) बीएनएस)

विजयवीर: मु.अ.सं. 325/2025, मु.अ.सं. 220/2025

बबलू: मु.अ.सं. 325/2025, मु.अ.सं. 220/2025

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह, थाना इस्लामनगर

टीम थाना इस्लामनगर

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई।

— अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!